कर्मचारी एकता जिंदाबाद                               NJCA जिंदाबाद                         NFPE जिंदाबाद 

आज दिनांक ०३-०७-१६ को सक्षम अधिकारी की अनुमति से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बस स्टेशन गोंडा उप डाकघर में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी की कार्यकारिणी की बैठक की गयी |  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जनार्दन प्रसाद दिवेदी कार्यकारी अध्यक्ष गोंडा मंडल के द्वारा की गयी |  सातवे वेतन आयोग की मंजूरी के सम्बन्ध में सभी को बताया गया | सभी को यह बताया गया की दिनांक १९-११-१५ को वेतन आयोग की संस्तुतियो के बाद ही नेशनल फेडरेशन ऑफ़ पोस्टल एम्प्लाइज, कन्फ़ेडरेशन और नेशनल जॉइंट काउंसेल ऑफ़ एक्शन ने इसकी प्रतिकूल संस्तुतियो के कारण इसे कर्मचारी विरोधी करार दिया | सातवे वेतन आयोग के गठन से लेकर दिनांक   24 जून २०१६ तक के संघर्षों पर प्रकाश डाला गया| सभी कर्मचारियों को यह बताया गया की अफवाहों से दूर रहे और NJCA की हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध कराया गया. मंडलीय संघ के अनुभवी नेता श्री बी डी मिश्र ने सभी को कामरेड बाबू तारापदा मुखर्जी की याद दिलाते हुए कहा की सरकार को यह जान लेना चाहिए की Workers are not beggars. संघ ने हमेशा के हितो के लिए संघर्ष किया है और जो हमें मिला है वह संघर्षो एवं बलिदान के देन है | श्री आनंद शंकर मिश्र ने कहा की सातवा वेतन आयोग महज एक छलावा है और आकड़ो की जादूगरी है| वेतन आयोग की मंजूरी पर तंज कसते हुए श्री राजा राम मि श्र मंडलीय सचिव पी ४ ने कहा की यह तो सान्तावना वेतन आयोग है हम संघर्ष करके न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर को परिवर्तित कराने में सफल होंगे बस संगठित होकर के हड़ताल को सफल बनाना है | हड़ताल को सफल बनाने के लिए पोस्टर जारी किया गया तथा सामंजस्य के लिए क्षेत्रवार समिति का गठन किया  गया | 
 
कार्यकारिणी की बैठक में दिनांक ३०.०६.१६ को सेवानिवृत हुए श्री हरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उप पोस्टमास्टर तरबगंज एवं श्रीमती राज किशोरी देवी MTS गोंडा प्रधान डाकघर को सम्मानित किया गया और संघ के समस्त सदस्यों ने इनकी दीर्घायु की कामना की | दोनों  कर्मचारियों की अविश्मरनीय  योगदान एवं स्मृतियों को सहेजे रखने के लिए इनके हाथो से वृक्षारोपण भी कराया गया |

इस अवसर पर V N DWIVEDI , वीरेंद्र प्रताप सिंह राकेश नारायण पाण्डेय, वाशुदेव शिवशंकर, जमील अहमद पदुम लाल पाण्डेय सत्य व्रत तिवारी सरजू प्रसाद सौरभ श्रीवास्तव ओ० पी० शुक्ल निशांत मीना बिपिन कुमार धीरेन्द्र वर्मा लव कुश शुक्ल आदि सदस्य उपस्थित रहे|

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के समस्त सदस्य केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर हड़ताल के लिए तैयार है| 









लाल सलाम 
---
Satya Prakash Pandey
Divisional Sec AIPEU-GR C
Gonda Division Gonda 271001
Uttar Pradesh 
Mobile No - 9451030395